Thursday 20 March 2014

जाति-धर्म पर वोट, बुद्धि-बल हवा-हवाई

हवा हवाई योजना, हवा हवाई बात |
भूला सारी मुश्किलें, यह मानुष बदजात |

यह मानुष बदजात, चुनावी बेला आई |
भूला भ्रष्टाचार, भूल बैठा मँहगाई |

हुआ नशे में चूर, कुँआ देखे ना खाईं | 
जाति-धर्म पर वोट, बुद्धि-बल हवा-हवाई ||

Thursday 13 March 2014

झाड़ू झूमे अर्श पर, पंजे में लहराय-

होली की शुभकामनायें- रविकर प्रवास पर 
झाड़ू झूमे अर्श पर, पंजे में लहराय |
लेकिन कूड़ा फर्श पर, कैसे बाहर जाय-

कैसे बाहर जाय, डाल दे पानी इसपर |
पड़ा पड़ा सड़ जाय, होय कीचड़ सा सड़कर |

कीचड़ में फिर कमल, कमल लक्ष्मी पग चूमे |
पवन चले उनचास, मास दो झाड़ू झूमे ||

Tuesday 4 March 2014

करे 'करेला' रैलियां, दूर करे मधु'मेह

करे 'करेला' रैलियां, दूर करे मधु'मेह |
 देख-दाख मत खा'मियाँ, चढ़े हरेरी देह |

चढ़े हरेरी देह, चीख मत चीकू केला | 
छोड़ो आलू 'आम', 'हाथ' का छोड़ झमेला |

जिमीकंद, अंगूर, शरीफा, मीठा अखरे |
बनो करेला भक्त, छोड़ के मुर्गी-बकरे ||