Thursday 19 December 2013

टोपी बिन पहचान में, नहीं आ रहे आप -

(20 से 30 दिसम्बर प्रवास पर-फ़ैजाबाद में )

कृपया SMS से जवाब दें

ZEAL 
 दिल्ही दिल में दुलहनी, हनी-मून से रुष्ट |
एक पाख बीता मगर, हैं सम्बन्ध अपुष्ट |

हैं सम्बन्ध अपुष्ट, पड़ोसी पत्र पठाये |
हुवे आप संतुष्ट, किन्तु अब तक तड़पाये |

आप लिख रहे पत्र, उलझती डेल्ही बिल में |
तड़पे सत्ता नारि, कोसती दिल्ही दिल में || 

तीस फीसदी वोट पा, करे आप व्यभिचार -

रायशुमारी फिर करें, दे सन्देश नकार |
तीस फीसदी वोट पा, करे आप व्यभिचार |

करे आप व्यभिचार, तवज्जो पुन: सभा को |
आप बड़े बेचैन, जरा अंतर्मन झांको |

फिक्स किया है गेम, किन्तु नौटंकी जारी |
बना नहीं सरकार, बताती रायशुमारी || 


सा'रे गा'मा पा'दते, धा'नी हिलती देख |


रे'गा सा'मा'धा'न सब, ना पा'रे संरेख ||


रविकर पेट मरोड़, तोड़ते अनशन अन्ना-

अन्ना बोले, खुश हुआ, भन्ना जाते आप |
चौकन्ना हो भ्रष्ट-कुल, बके अनाप-शनाप |

बके अनाप-शनाप, मुलायम मन को खटके |
लटके खटके झेल, कई दशकों से लटके |

हाथी देता छोड़, चूसना मीठा गन्ना |
रविकर पेट मरोड़, तोड़ते अनशन अन्ना ||

कातिल होती मीडिया, मौत रही नित न्यौत-

माने इसके गूढ़ हैं, इसी बहाने मौत |
कातिल होती मीडिया, मौत रही नित न्यौत |

मौत रही नित न्यौत, बनी है निर्णय-कर्ता |
करता कोई और, यहाँ कोई है भरता |

बाढ़ी शक्ति असीम, लगी दुनिया बहकाने |
संवेदना असीम, मीडिया अब तो माने ||

डुबकी आप लगाय, लगा लो बस यह टोपी-

टोपी बिन पहचान में, नहीं आ रहे आप |
लगे अवांछित आम जन, अपना रस्ता नाप | 

अपना रस्ता नाप, शाप है धरती माँ का |
बको अनाप-शनाप, भिड़ेगा तब ही टाँका |

चतुर करेगा राज, होय चाहे आरोपी |
डुबकी आप लगाय, लगा लो बस यह टोपी ||

दिल्ली थोड़ी दूर बस, बस देगी पहुंचाय-


आशा अपने राम को, नारायण आशीष । 
खड़ा बड़ा साम्राज्य हो, दर्शन की हो फीस । 
जोड़े रकम अकूत । 
नाम करेगा पूत ।। १॥ 

राहु-केतु लेते चढ़ा, खींच खींच आस्तीन । 
दोष दूसरे पर मढ़े, दंगाई तल्लीन ।  
जीते पर यमदूत । 
नाम करेगा पूत ॥ २॥ 

8 comments:

  1. Thanks Sir for your articulate comment.

    ReplyDelete
  2. बहुत बढ़िया लिंक्स ...........

    ReplyDelete
  3. इंतजार रहेगा फिर से खुलने का लिंक लिक्खाड़ का तीस के बाद का :)

    ReplyDelete
  4. बहुत बढिया..आभार

    ReplyDelete
  5. आदरणीय रविकर सर , बहुत बढ़िया व टॉप का ब्लॉग आपका है , जिसे मैंने टॉप ५ फ्रेंड्स सूची में शामिल किया है , कल ३१-१२-२०१३ को आपके ब्लॉग का लिंक मै अपने ब्लॉग पोस्ट पे दे रहा हूँ , कृपया पधारने की कृपा करें , धन्यवाद
    I.A.S.I.H top 2013 ( टॉप १० हिंदी ब्लोगेर्स , हिंदी सोंग्स , टॉप वालपेपर्स , टॉप १० फ्री pc softwares वेबसाइट लिंक्स ) और ?

    ReplyDelete